यूपी में 7000 लेखपाल भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर में निकलेगा: झूठ | UP 7000 New Lekhpal News

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP 7000 New Lekhpal News: उत्तर प्रदेश में लाखों युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए यह मुश्किल समय है क्योंकि उत्तर प्रदेश में कोई भी सरकारी नौकरी का नया विज्ञापन जारी नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश में तैयारी करने वाले युवाओं की मानसिक स्थिति खराब हो रही है। युवा सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द नई भर्तियां निकाली जाएं एवं पुरानी लंबित भर्तियों की परीक्षाएं भी करवाई जाएं 

समाचार पत्रों में 7000 लेखपाल की भर्ती का विज्ञापन सूचना 

उत्तर प्रदेश में धरातल पर कोई भी नई सरकारी भर्ती की संभावना न के बराबर दिख रही है परंतु हर रोज समाचार पत्रों के माध्यम से सरकार द्वारा विज्ञापन जारी कराया जाता है। समाचार पत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के मन को छलने का काम किया जा रहा है। 

आज के समाचार पत्र में एक बार फिर से लेखपाल भर्ती के 7000 विज्ञापन की सूचना प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि राजस्व लेखपाल के 7000 पदों पर भारती की अधिसूचना अक्टूबर महीने में जारी कर दी जाएगी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ऐसा होना लगभग नामुमकिन है क्योंकि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कार्यप्रणाली इतनी लाचार है कि एक महीने के अंदर नहीं भारती का विज्ञापन पर जारी कर पाना बहुत ही मुश्किल है। 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अभी अपने अध्यक्ष का इंतजार है। जब तक आयोग में नए अध्यक्ष का गठन नहीं हो जाता तब तक किसी भी वैकेंसी पर कोई निर्णय लिया जाना लगभग नामुमकिन है। 

UP 7000 New Lekhpal News
UP 7000 New Lekhpal News

कब आएगी नई लेखपाल भर्ती? UP 7000 New Lekhpal News

उत्तर प्रदेश में नई लेखपाल भर्ती की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी की है। योगी आदित्यनाथ ने लगभग 8000 पदों पर लेखपाल भर्ती की जॉइनिंग के समय अपने भाषण में बताया था कि उत्तर प्रदेश में नई लेखपाल भर्ती की अधिसूचना जल्दी जारी की जाएगी। 

Apply Now: Bureau of Indian Standards Recruitment 2024: BIS Online Form, जल्दी करें आवेदन

नई लेखपाल भर्ती की संभावना है जरूर है परंतु इस साल के अंत तक ही लेखपाल भर्ती की अधिसूचना जारी की जा सकती है। यह भी संभव है कि इस साल आपको नई लेखपाल भर्ती का नोटिफिकेशन देखने को ना मिले बल्कि 2025 में हीं लेखपाल भर्ती का विज्ञापन जारी हो।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की स्थिति 

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की स्थिति काफी लचर है। जो भर्तियां निकलती भी है उसमें धांधली के आरोप लगते हैं। 

कई गांव का मानना है कि उत्तर प्रदेश में बाय इलेक्शन (उपचुनाव) के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से प्रदेश में नई सरकारी नौकरियों देने की बात अपने भाषणों में करने लगे हैं।

हाल ही में सितंबर के महीने में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने विभिन्न भाषणों में नई सरकारी वैकेंसी निकालने की बात कही है एवं पुरानी भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा कराकर नियुक्ति पत्र देने की भी बात कही है।

इस वेबसाइट पर आपको हमेशा रियल गवर्नमेंट जॉब के बारे में बताया जाता है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आपके मन में कोई सवाल या सुझाव है तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें|

सरकारी नौकरी से संबंधित सभी जानकारी सबसे पहले अपने फ़ोन में पाने के लिए के हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल से नीचे दिए गए JOIN NOW बटन के माध्यम से जरूर जुड़े, धन्यवाद।

इसे पढ़ें:


Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

यूपी में नई राजस्व लेखपाल भर्ती का विज्ञापन होगा जारी : योगी ने दिया आदेश रेलवे में जारी हुआ बम्पर भर्तियों का विज्ञापन, जल्दी देखें शुक्रवार को यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी ! हनुमान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय, आपकी बदलेगी किस्मत जाने कैसे ये लड़की गोबर बेचकर बन गई करोड़पति?