LT Grade New Vacancy News: उत्तर प्रदेश के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड और प्रवक्ता पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। यह भर्ती प्रक्रिया राज्य के 2200 से अधिक सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। शिक्षित स्नातक या को लेकर एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक और प्रवक्ता पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।
भर्ती के नियमों में संशोधन
लंबे समय से रुकी हुई इस भर्ती प्रक्रिया को अब नई नियमावली के अनुसार कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही प्रारंभ किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से नई नियमावली की समीक्षा की गई और सभी आपत्तियों को दूर करते हुए इसे लोक सेवा आयोग के पास भेजा गया है। कैबिनेट की स्वीकृति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
LT Grade New Vacancy News:
सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में इस समय एलटी ग्रेड के कुल 7,814 पद खाली हैं। इनमें से 4,771 पद पुरुष वर्ग के लिए और 3,043 पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। प्रवक्ता के लिए भी करीब 496 पुरुष और महिला पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पहले भी सरकार ने 2018 में 10,768 एलटी ग्रेड शिक्षकों की नियुक्ति की थी, और इस बार भी बड़े पैमाने पर भर्ती करने की योजना बनाई गई है।

कब से होगी भर्ती प्रक्रिया शुरू?
जैसे ही नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी, उसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती संबंधी अपडेट के लिए शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
FAQs (LT Grade New Vacancy)
1. इस भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं?
इस भर्ती में मुख्य रूप से एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
2. एलटी ग्रेड के कितने पद रिक्त हैं?
एलटी ग्रेड के 7,814 पद और प्रवक्ता के 496 पद रिक्त हैं।
3. क्या पुरुष और महिला दोनों के लिए पद आरक्षित हैं?
हाँ, पुरुष और महिला दोनों के लिए पद आरक्षित हैं। एलटी ग्रेड के 4,771 पद पुरुषों और 3,043 पद महिलाओं के लिए हैं।
4. एलटी ग्रेड भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी?
नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
5. कहां से आवेदन कर सकते हैं?
आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप भी उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं🙏
इसे पढ़ें:
- Reel Banao Inam Pao : सरकार ने शुरू किया रील बनाओ इनाम पाओ स्कीम, प्रथम पुरस्कार 1 लाख
- Navodaya Vidyalaya Admission 2025-26: कक्षा 9 और 11 के लिए जल्दी करें आवेदन
- Allahabad High Court Group C Vacancy 2024 : आवेदन शुरू, लास्ट डेट 24 अक्टूबर
- RRB Technician Vacancy 2024: दोबारा आवेदन शुरू, Exam Date, Age, Salary
- UPPET 2024 विज्ञापन जारी करने पर लगी मोहर, शुरू हुआ आवेदन
- यूपी समीक्षा अधिकारी पेपर में हुआ बड़ा बदलाव, हिंदी पेपर में उलटफेर
- Anganwadi Vacancy 2024 in UP: आंगनबाड़ी बंपर भर्ती, आवेदन