PM किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Updates

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

pm kisan samman nidhi,kisan samman nidhi,pradhan mantri kisan samman nidhi,pm kisan samman nidhi yojana,PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024,pradhan mantri kisan samman nidhi news,pm kisan samman nidhi status,kisan samman nidhi yojana,pm kisan samman nidhi 2024,pm kisan samman nidhi beneficiary status,kisan samman nidhi status,pm kisan samman nidhi yojna,pm kisan samman nidhi check,

नरेन्द्र मोदी बने तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। ऐसा करने वाले वह भारत के दूसरे प्रधानमंत्री हैं जो लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लगातार तीन बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। 

18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को 240 लोकसभा सीटो पर जीत मिली। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिल पाने के कारण भारतीय जनता पार्टी के NDA गठबंधन ने सरकार बनाई और प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत दल का नेता चुना गया। NDA गठबंधन को 292 लोकसभा सीटें मिली हैं।

Modi 3.0 पहले कैबिनेट मीटिंग 

प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ लेने के बाद अपने तीसरे कार्यकाल MODI 3.0 में सबसे पहले किसानों से जुड़े मुद्दे की फाइल पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024) की 17वीं किस्त जारी करने वाली फाइल पर हस्ताक्षर करके किसानों की 17वीं किस्त की मंजूरी भी दे दी है। अब बहुत जल्द किसानों के खातों में किसान सम्मन निधि योजना के तहत 17वीं किस्त अर्थात ₹2000 जून महीने में ही जारी कर दिया जाएंगे। 

किसान सम्मान निधि योजना 

किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार ने 2019 लांच की थी। इस योजना को पीएम किसान के नाम से भी जानते हैं। पीएम किसान सम्मन निधि योजना PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के तहत प्रत्येक वर्ष में ₹6000 किसानों को दिए जाते हैं। किसानों को दिए जाने वाली राशि 1 वर्ष में 3 बार  ₹2000 की किस्तों के रूप में दी जाती है। यह योजना 100% केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

PM किसान सम्मान निधि DBT के माध्यम से संचालित 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 DBT के द्वारा संचालित की जाती है। DBT means Direct Benefit Transfer. इस योजना का सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें सभी किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे धनराशि सरकार द्वारा भेजी जाती है। किसी भी प्रकार के बिचौलियों का इस योजना में कोई काम नहीं रहता है। किसान अपनी सम्मान निधि को बैंक अकाउंट से स्वयं जाकर निकाल सकते हैं और अपनी खेती–बाड़ी से जुड़ी सामग्री खरीद सकते हैं।

राजस्थान सरकार ने PM किसान सम्मान निधि योजना में ₹2000 का इजाफा किया

राजस्थान सरकार ने किसान सम्मन निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024) के तहत 6000 मिलने वाली राशि में ₹2000 की राशि में इजाफा करके राजस्थान की जनता को एक नया उपहार दिया है। राजस्थान में अब किसान सम्मन निधि योजना के तहत ₹8000 सालाना मिलेंगे। 

उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए नई योजनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार नए किसानो के लिए भी नई योजनाएं तैयार करने का मसौदा तैयार किया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सचिवों की बैठक बुलाई गई है जिसमें किसानों को लेकर विशेष योजनाएं बनाए जाने की तैयारी की जारही है। 

Note: आने वाले दिनों में सभी प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है। इन योजनाओं के बारे में सबसे पहले जानकारी प्राप्त करने के लिए आप TAHALAKATV.COM वेबसाइट को प्रतिदिन देखते रहिए, जिससे आपको सभी नवीन जानकारी सबसे पहले मिल सके।

यह भी पढ़ें:


Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

1 thought on “PM किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी | PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Updates”

  1. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त जारी कर दी गई है, जिससे करीब दो करोड़ किसानों को उनके बैंक खातों में ₹2,000 सीधे जमा होंगे। यह पहल, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए किसानों के समर्थन के प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। अधिक जानकारी और आवेदन की प्रक्रिया के लिए प्रधानमंत्री किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    Reply

Leave a Comment

यूपी में नई राजस्व लेखपाल भर्ती का विज्ञापन होगा जारी : योगी ने दिया आदेश रेलवे में जारी हुआ बम्पर भर्तियों का विज्ञापन, जल्दी देखें शुक्रवार को यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी ! हनुमान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय, आपकी बदलेगी किस्मत जाने कैसे ये लड़की गोबर बेचकर बन गई करोड़पति?