Big News: यूपी लेखपाल नई भर्ती के लिए बड़ी ख़बर | UP Lekhpal Vacancy 2024

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

UP Lekhpal Vacancy 2024

उत्तर प्रदेश लेखपाल की तैयारी करने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी UP Lekhpal Vacancy 2024 निकाल कर सामने आई है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में पेट 2021 से लेखपाल की भर्ती अभी 2024 में हाल ही में पूर्ण हुई है। पेट 2021 से लेखपाल के लिए 8000 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसकी नियुक्ति योगी आदित्यनाथ जी ने छात्रों को दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की नई लेखपाल भर्ती की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में लेखपाल नियुक्ति वितरण कार्यक्रम में नई लेखपाल भर्ती का ऐलान भी किया। नई लेखपाल भर्ती को करने का जिम्मा एक बार फिर से UPSSSC को ही दिया गया है। पेट 2021 से जो भर्ती निकली थी उसको भी UPSSSC विभाग में कराया था।

New UP Lekhpal Vacancy 2024 Latest Update 

नई लेखपाल भर्ती संभवतः PET 2023 से ही निकलने के पूरे आसार दिख रहे हैं। नई लेखपाल भर्ती के लिए लगभग 4700 पदों का अधियाचन UPSSSC आयोग को मिल चुका है। इसके अलावा हाल ही में एक नया पत्र भी जारी किया गया है जिसमें लेखपाल के नए रिक्त पदों के बारे में जानकारी मांगी गई है। 

UP Lekhpal Vacancy 2024
UP Lekhpal Vacancy 2024

यदि नए पद किसी तहसील में इस दौरान खाली हुए होंगे तो वह भी नहीं भर्ती में जुड़ने के लिए UPSSSC आयोग को भेज दिया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी नई लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए सुनहरा मौका है क्योंकि अब नई लेखपाल भर्ती में 4700 पद ही नहीं बल्कि जो अन्य नए रिक्त पद हुए हैं वह भी इस भर्ती में शामिल हो जाएंगे, इस कारण आपको नई लेखपाल भर्ती लगभग 5000 से 6000 पदों पर देखने को मिल सकती है।

New UP Lekhpal Vacancy 2024 Expected PET 2023 Cutoff

नई लेखपाल भर्ती के लिए उन सभी अभ्यर्थियों को तैयारी शुरू कर देना चाहिए जिनका 2023 PET Percentile 80 के आस पास है वो सभी नई लेखपाल भर्ती में बैठ सकते हैं। 

PET 2023 में लगभग 12 लाख लोगों का परिणाम जारी हुआ था उस हिसाब से 1 Percentile में तकरीबन 12 हजार बच्चे होंगे। यदि पिछले भर्तियों के रिकॉर्ड को देख तो UPSSSC में लगभग 15 गुना Students को मुख्य परीक्षा के लिए शार्टलिस्ट किया जाता है। 

पिछली बार PET 2021 के जरिए जो लेखपाल भर्ती निकली थी उसमें तकरीबन 8 हजार पोस्ट थी जिसमें लगभग डेढ़ लाख छात्रों को मुख्य परीक्षा देने का मौका मिला था। पुरानी लेखपाल भर्ती में जिन भी अभ्यर्थियों के पेट में 65 नंबर थे उन सभी को मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करा दिया गया था। 

इस बार नई लेखपाल भर्ती में पदों की संख्या लगभग आधी है तो इस हिसाब से लगभग एक लाख अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।

यदि आपकी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और सरकारी नौकरी से संबंधित ताजा जानकारी सबसे पहले पाना चाहते हैं तो हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप चैनल से जरूर जुड़ें।


Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

यूपी में नई राजस्व लेखपाल भर्ती का विज्ञापन होगा जारी : योगी ने दिया आदेश रेलवे में जारी हुआ बम्पर भर्तियों का विज्ञापन, जल्दी देखें शुक्रवार को यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी ! हनुमान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय, आपकी बदलेगी किस्मत जाने कैसे ये लड़की गोबर बेचकर बन गई करोड़पति?