Big News: 2000 पदों पर दरोगा भर्ती की घोषणा | 2000 posts of Sub inspector in Bihar

Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आई है। जो भी विद्यार्थी 2000 posts of Sub inspector in Bihar फोर्स लाइन अपना कैरियर बनाना चाहते हैं अर्थात पुलिस या फिर फौजी की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन सभी के लिए यह सुनहरा अवसर है क्योंकि 2000 पोस्ट पर नई दरोगा भर्ती का ऐलान कर दिया गया है।

2000 posts of Sub inspector in Bihar

बिहार सरकार द्वारा लगातार युवाओं के उज्जवल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकारी नौकरियों में युवाओं के लिए सभी विभागों से भर्तियां निकाल रही है। जैसा कि आपको पता ही होगा कि पिछले 2 सालों में बिहार में सरकारी नौकरी के क्षेत्र में काफी अच्छी प्रगति हुई है। 

बिहार सरकार द्वारा हाल ही में लगभग 3 लाख शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई थी जो कि अब बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है। वहीं अन्य विभाग में बिहार सरकार द्वारा सरकारी नौकरियां दी जा रही है उनके लिए आवेदन भी मांगे जा रहे हैं। बिहार में एक पुलिस कांस्टेबल की भर्ती की प्रक्रिया चल रही है और दूसरी भर्ती का ऐलान भी सरकार द्वारा कर दिया गया। 

बिहार सरकार ने घोषणा करते हुए बताया है कि वह आगामी वर्ष में 20,000 कांस्टेबल की भर्ती और 2000 दरोगा की भर्ती (2000 posts of Sub inspector in Bihar) कराएंगे जिसके लिए तैयारियां पूरी की जा चुकी है। 

2000 posts of Sub inspector in Bihar
2000 posts of Sub inspector in Bihar

बिहार सरकार ने पूरे देश के लिए एक मिसाल कायम की है क्योंकि पूरे देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरियां को देने का रिकॉर्ड बिहार सरकार ने बना लिया है। यदि आप किसी और राज्य की बात करें तो इतनी अधिक मात्रा में वैकेंसी किसी भी राज्य द्वारा पिछले 2 सालों में नहीं निकाली गई जितनी बिहार ने अकेले ही निकाली है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की स्थिति 

उत्तर प्रदेश के युवा जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उन सभी को लगातार योगी सरकार के तरफ से कोई खुशखबरी नहीं दी जा रही। उत्तर प्रदेश के युवा लगातार योगी सरकार की सरकारी वैकेंसियों के न भरने से बहुत ज्यादा आक्रोश में है। युवाओं को अपनी भर्तियों का इंतजार 2016 से है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। 

Read: UP TGT PGT Exam Date: कब पूरी होगी भर्ती, अभ्यर्थियों को है 2021 से इंतजार

उत्तर प्रदेश में UPSI भर्ती घोटाला 

उत्तर प्रदेश में 9000 पदों के लिए दरोगा भर्ती का विज्ञापन निकाला गया था। विद्यार्थियों ने दरोगा भर्ती में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया और सरकार के सामने तथ्य भी रखें, विद्यार्थी को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा लेकिन सरकार ने विद्यार्थियों के साथ कोई रहमदिली नहीं दिखाई और दरोगा भर्ती में भ्रष्टाचार होने की बात को सिरे से नकार दिया।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती घोटाला

उत्तर प्रदेश में 2021 में लेखपाल के लिए लगभग 8000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गयाथा। इस भर्ती में भी विद्यार्थियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और यह भर्ती भी 2024 में जाकर कंपलीट हुई लेकिन सरकार ने इसमें भ्रष्टाचार होने की बात को खारिज कर दिया। लेखपाल भर्ती में कई नकल माफियाओं और नकलचियों को जेल भी जानी पड़ी क्योंकि उन्होंने भर्ती में भ्रष्टाचार करने का प्रयास किया था लेकिन तब भी सरकार द्वारा भर्ती में भ्रष्टाचार होने से इनकार कर दिया। इस भर्ती में एसटीएफ द्वारा लगभग 15000 संदीप 2 की पहचान की गई थी।

उत्तर प्रदेश में नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2018 के बाद से नहीं आई

जहां बिहार में पिछले दो सालों में 3 लाख से ज्यादा शिक्षक भर्ती की गई है वहीं उत्तर सरकार द्वारा 2018 के बाद से कोई नई भर्ती नहीं निकाली गई। वर्ष 2018 में प्राथमिक शिक्षक भर्ती निकाली गई थी उसे पूरा होने में 2021 तक विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा। उसके बाद से आज तक कोई नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन नहीं जारी हुआ है |

Read: उत्तर प्रदेश नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती UP Primary Teacher Vacancy 2024

उत्तर प्रदेश में पेपर लीक की समस्या

2024 में उत्तर प्रदेश समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी एवम UP Constable के पेपर लीक होने की वजह से पेपर को रद्द करना पड़ा और पुनः परीक्षा की तिथि घोषित करनी पड़ी।

यदि आप उत्तर प्रदेश कि किसी भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो आपको यह सब बातें पता होनी चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी देने में कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। 

अपनी राय नीचे कमेंट करके जरूर बताएं आप इस बारे में क्या सोचते हैं।


Join WhatsApp Group Join Now
Join Telegram Group Join Now

Leave a Comment

यूपी में नई राजस्व लेखपाल भर्ती का विज्ञापन होगा जारी : योगी ने दिया आदेश रेलवे में जारी हुआ बम्पर भर्तियों का विज्ञापन, जल्दी देखें शुक्रवार को यह उपाय करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसेगी ! हनुमान जी को प्रसन्न करने के सरल उपाय, आपकी बदलेगी किस्मत जाने कैसे ये लड़की गोबर बेचकर बन गई करोड़पति?